*उत्तरकाशी : बड़कोट कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही, चोरी की घटना का 6-7 घंटे में किया खुलासा*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

कोतवाली बड़कोट क्षेत्र अंतर्गत सिलक्यारा टनल निर्माण कार्य कर रही कम्पनी नवयुगा इंजीनियरिंग लिमिटेड से इलेक्ट्रॉनिक मोटर चोरी होने के मामले में बड़कोट पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 6-7 घंटे के भीतर घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी हुई मोटर बरामद की गयी।गत दिन को कम्पनी प्रबंधन द्वारा कोतवाली बड़कोट में इलेक्ट्रॉनिक मोटर चोरी होने संबंधी तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस द्वारा तत्काल अज्ञात के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा चोरी के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिये गये।

पुलिस उपाधीक्षक बडकोट चंचल शर्मा के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा जानकारी जुटाते हुये मात्र 6-7 घण्टे के भीतर चोरी की घटना का सफल अनावरण कर कम्पनी की मोटर चुराने वाले अभियुक्त भीम सिंह को गिरफ्तार तथा चोरी हुयी इलेक्ट्रनिक मोटर बरामद की गयी । मामले में पुलिस द्वारा 317(2) बीएनएस की बढोतरी की गयी।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
भीम सिंह पुत्र धर्म सिंह, निवासी डण्डालगांव, बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 29 वर्ष के रूप में की गई है!पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह,मुख्य आरक्षी अनिल रावत, बबलू खान, राजेश कुमार शामिल थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *