*उत्तरकाशी : स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन नौगांव में 247 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*नौगांव /उत्तरकाशी*

“सेवा, सुशासन और समर्पण” के संकल्प के साथ आयोजित स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. एस. रावत के निर्देशन में जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श एवं निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दूसरे दिन कुल 247 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आर. सी. आर्य द्वारा कुल 62 अल्ट्रासाउंड किए गए, जिनमें 36 गर्भवती महिलाओं तथा 26 सामान्य मरीजों का अल्ट्रासाउंड शामिल रहा। इसके अतिरिक्त 07 मरीजों के एक्स-रे, 12 मरीजों की टीबी जांच तथा 32 मरीजों की प्रयोगशाला (लैब) जांच की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सभी मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार भी प्रदान किया गया।

विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आर. सी. आर्य, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोहित भंडारी, डॉ. हरदेव पंवार, डॉ. पूजा सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *