जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के समीप बढ़ेती नाले में एक 19 वर्षीय युवक के बहने की सूचना मिली है! स्थानीय लोगों के अनुसार ज्ञानसू निवासी अनमोल जोशी ओपन टनल बढ़ेती के पास नाले में नहा रहा था, जो अचानक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया! वहीं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार बडे़थी नाला ओपन टनल के पास एक लड़के की बहने की सूचना प्राप्त हुई है। उक्त के सम्बन्ध में एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 और क्यू0आर0टी टीम को सूचना से अवगत करा दिया गया है। सयुंक्त टीमों द्वारा उक्त युवक की खोजबीन जारी है।