*उत्तरकाशी : एस आई आर के तहत तीनों विधानसभाओं में जारी 63717 नोटिसों के सापेक्ष 5827 नोटिसों की हुई सुनवाई*

 

*जयप्रकाश बहुगुणा*

उत्तरकाशी

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जारी नोटिसों पर नागरिकों से प्राप्त दावों, आपत्तियों और नियमानुसार सुनवाई करते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है। इस पूरी कवायद का उद्देश्य निर्वाचन नामावली को पूरी तरह त्रुटिरहित, समावेशी और निष्पक्ष बनाना है।

जिले के अंतर्गत आने वाली सभी तीनों विधानसभाओं के कुल 558 मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं निर्वाचन कार्मिक मुस्तैदी से डटे हुए हैं। सायं 04 बजे तक प्राप्त सूचनानुसार जनपद में कुल 63717 नोटिसों के सापेक्ष 56748 मतदाताओं को नोटिस वितरित किए जा चुके हैं। जिनमें से पुरोला विधानसभा में 22426 नोटिसों के सापेक्ष वितरित किए गए 17653 नोटिसों में से 2758 नोटिसों की सुनवाई हो चुकी है। यमुनोत्री विधानसभा में 19641 नोटिसों के सापेक्ष वितरित किए गए 18594 नोटिसों में से 1935 नोटिसों की सुनवाई हो चुकी है। गंगोत्री विधानसभा में 21650 नोटिसों के सापेक्ष वितरित किए गए 20501 नोटिसों में से 1134 नोटिसों की सुनवाई हो चुकी है। इस प्रकार कुल तीनों विधासभाओ में 5827 नोटिसों की सुनवाई हो चुकी है। संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा निर्धारित तिथियों पर नोटिसों की सुनवाई करते हुए प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष एवं तथ्यों के आधार पर परीक्षण किया जा रहा है, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित हो तथा अपात्र अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *