जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट /उत्तरकाशी*
मुख्य चिकित्सा अधिकारी उत्तरकाशी डॉ श्याम विजय के निर्देशों के क्रम में डॉ रोहित भंडारी चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांव के पर्यवेक्षण में शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मन्दिर खरादी में तैनात ए एन एम आरती चौहान द्वारा ग्राम भंसाड़ी में ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस आयोजित किया गया!जिसमें स्वास्थ्य पर्यवेक्षिका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांव व आशा कार्यक्रम के तहत ब्लॉक समन्वयक द्वारा सुपरविजन किया गया!स्वास्थ्य पोषण दिवस पर 0से1 साल के 5 बच्चे,1से दो वर्ष के 4 बच्चे,2से 5 वर्ष के 5 बच्चे का टीकाकरण किया गया, जबकि 18 बच्चों को आयरन सिरप को दिया गया, पोषण दिवस पर माताओं को अपने नवजात शिशु को स्तनपान की जानकारी व स्तनपान के फायदे,डायरिया से बचाव/सुरक्षा की जानकारी दी गई। किशोरियों/महिलाओं को मासिक धर्म स्वच्छता की जानकारी दी गई! राष्ट्रीय कार्यक्रम योजना के तहत ब्लॉक समन्वयक द्वारा उपस्थित आशाओं की आशा डायरी जांच करते हुये आशाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं को जनमानस तक पहुंचाने के प्रचार प्रसार हेतु प्रोत्साहित किया गया।