जयप्रकाश बहुगुणा
*नौगांव /उत्तरकाशी*
गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत नौगांव में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया! नगर पंचायत कार्यालय में झंडा रोहण किया गया साथ ही लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गाँधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई l नगर पंचायत के हाल में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके लिए नगर पंचायत नौगांव द्वारा तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित नगर पंचायत नौगांव की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर स्वतंत्री बंधानी ( रेड राइस लेडी) को नगर अध्यक्ष विजय कुमार, अधिशासी अधिकारी शिवानी रावतऔर समस्त सभासदो द्वारा सम्मानित किया गया l साथ ही तीलू रौतेली पुरस्कार मिलने पर बधाइयां दी गई l
स्वच्छता अभियान के तहत दौलत राम रवाल्टा सरस्वती विद्या मंदिर मुंगरा नौगांव में नगर पंचायत द्वारा स्वच्छता में सहभागिता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को नगर पंचायत द्वारा सम्मानित किया साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र नौटियाल को स्वच्छता में सहयोग करने पर सम्मानित किया गया! जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव के परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर प्रति भाग किया l सभी को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर स्वतंत्री बधानी द्वारा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई l