जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
पूर्व ब्लॉक प्रमुख डुंडा के निधन पर रविवार को विभिन्न संग़ठनों ने शोकसभा आयोजित कर श्रधांजलि अर्पित की!रविवार को हनुमान मंदिर उत्तरकाशी में पूर्व ब्लाक प्रमुख डुंडा स्वर्गीय हरि सिंह राणा के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त की गई। हनुमान मंदिर के सभागार कक्ष में स्वर्गीय राणा की शोक सभा में उनके फोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। श्रधांजलि कार्यक्रम में पेंशनर संगठन के अध्यक्ष प्रेम सिंह पवार के द्वारा स्व हरि सिंह राणा की स्मृति में श्रद्धांजलि बैठक के लिए सभी सामाजिक संगठन, राजनीतिक दल, आष्टादाश महापुराण क्षेत्र के समस्त सदस्य , होटल एसोसिएशन, रामलीला समिति, व्यापार मंडल आदि को आमंत्रित किया गया था, जिसमें राज्य मंत्री प्रताप सिंह पवार, यू के डी के महामंत्री किरन रावत, कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप सुमन रावत, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मटूडा, जितवर सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह पवार, कनकपाल परमार, गोपाल सिंह मटूडा, भूपेंद्र सिंह रावत, गोपाल सिंह राणा, नथी सिंह रावत, गोपाल राम पैनुली, श्रीमती कौरव पार्वती गौड़,अजय पूरी, विजेंद्र नौटियाल सहित सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल हुए। तथा दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अष्टदरश महापुराण समिति के द्वारा शोक संदेश में स्वर्गीय हरि सिंह राणा के सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक जीवन, को पढ़कर सबके सम्मुख रखकर शोक संदेश की प्रतिलिपि परिवार के सदस्यों को सौंपी गई।