जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट /उतरकाशी*
बड़कोट तहसील के बनाल क्षेत्र में जंगली सुअर ने हमला कर तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया!जंगली सूअरों के हमले से ग्रामीणों में दहशत ब्याप्त है!प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़कोट तहसील के ग्राम गैर बनाल में ग्रामीण अपने खेतोँ पर घास काट रहे थे कि अचानक जंगली सुअर ने हमला कर दिया, जिससे तीन ग्रामीण घायल हो गये! घास काट रहे ग्रामीणों पर हुए हमले से ग्रामीण दहशत में आ गये हैं! ग्रामीणों के शोर मचाने और आसपास के लोगों के पहुंचने से तीनों लोगों की जान बच सकी। हमले में घायल तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।घायलों में लायबर रावत ग्राम कोटी, बनाल, नरेश लाल व प्रेम लाल ग्राम गैर बनाल शामिल हैं!
घायल लोगों के परिजनों ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए चिंता जताई है कि यदि गांवों के खेतों में काम कर रहे लोग भी जंगली जानवरों से सुरक्षित नहीं हैं, तो ग्रामीण आखिर अपनी रोजी-रोटी के लिए खेती और घास काटने जैसे काम कैसे करें!ग्रामीणों ने क्षेत्र में जंगली जानवरों की बढ़ती आवाजाही और हमलों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है!
घटना की सूचना पर वन विभाग के रेंज अधिकारी आशीष नौटियाल टीम सहित अस्पताल पहुंचे व घटना की जानकारी ली!अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के उप प्रभागीय वनाधिकारी साधुलाल पलियाल ने बताया की घायल ब्यक्तियों को नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी!
