जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
सरकार द्वारा संचालित हेली एम्बुलेंस सेवा पहाड़ी व दुर्गम क्षेत्रों के लिए जीवन दायिनी साबित हो रही है!सड़क दुर्घटना हो या प्राकृतिक आपदा अथवा कोई अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्क़त हेली एम्बुलेंस सेवा राज्य में ख़ासकर पहाड़ी क्षेत्रों में कारगर साबित हो रही है!सोमवार को उत्तरकाशी जिला चिकित्सालय में एक महिला को प्रसव पीड़ा में दिक्क़त होने के चलते हेली एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जिला चिकित्सालय में एक महिला श्रीमती रूचि रमोला पत्नी श्री नवीन चंद रमोला उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बधांण गांव तहसील चिन्यालीसौड उत्तरकाशी प्रसव हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती थी। प्रसव पीड़ा में कठिनाइयां होने के कारण चिकित्सकों द्वारा महिला को हैली एंम्बूलेसं के माध्यम से हायर सेन्टर ले जाने की सलाह परिजनो को बतायी गयी है। जिसके दृष्टिगत परिजनों द्वारा हैली एम्बूलेस हेतु जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया, परिजनों के अनुरोध पर जिला प्रशासन द्वारा युकाड़ा से आवश्यक समन्वय कर उक्त महिला मरीज हेतु हैली की व्यवस्था करायी गयी । जिसके पश्चात उक्त महिला मरीज को समय लगभग अपराह्न 1ः00 बजे हैली एंम्बूलेस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश हेतु भेजा गया ।
