जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
जिला पंचायत उत्तरकाशी अध्यक्ष रमेश चौहान के नेतृत्व में जिला योजना समिति (डीपीसी ) के चुनाव में सभी 14 सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है! जिसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है!प्रत्येक सदस्य के लिए एक -एक नामांकन होने के कारण सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं!जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने सभी नव निर्वाचित जिला योजना समिति सदस्यों को बधाई व शुभकामनायें देते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है कि सभी ने सर्व सहमति से चुनाव किया!जिले के विकास में यह एक मील का पत्थर साबित होगा!उन्होंने कहा कि सभी सदस्य एक निष्ठा व समर्पण के साथ जिले के समग्र विकास के लिए एक जुट होकर कार्य करेंगे!
निर्विरोध निर्वाचित जिला योजना समिति के सदस्यों में श्रीमती सरस्वती नाथ,श्रीमती बीना चौहान,श्रीमती ज्योति राणा श्रीमती बबीता रावत श्रीमती प्रियंका रावत,श्रीमती रवीना रावत,श्रीमती सोनिका रावत,श्रीमती अनीता नेगी, अनूप राज कुंवर, भरत बिष्ट, पवन दास, मदन मोहन बिजल्वाण, कुलदीप नेगी, हीरा लाल शामिल हैं ”
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान , महावीर नेगी, ,जिला पंचायत सदस्य बुद्धि राणा, विजय बंधानी, श्रीमती कविता शाह , विरेंद्र वर्धन सहित अन्य जिला पंचायत प्रतिनिधियों उपस्थिति रही।
