जयप्रकाश बहुगुणा
*पुरोला /उत्तरकाशी*
रेड राइस लेडी स्वतंत्री बंधानी ने अपना जन्मदिन लाल धान उगाने वाली महिलाओं के साथ लाल धान के खेतों में रामा सिराई के कंडियालगाँव मे मनाया l लाल लाल धान के संदर्भ में बातचीत करते हुए उन्होंने लाल धान के समर्थन मूल्य की बात उठाई साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत लाल धान का प्रीमियम अन्य धान की अपेक्षा अधिक होना चाहिए l स्वतंत्री बंधानी पुरोला के लाल धान को लेकर विगत डेढ़ दशक से तीन स्तर पर कार्य कर रही है उत्पादन बढ़ाना, मूल्य संवर्धन /प्रशसकरण और विपणन आदि!
गांव के किसानों के साथ बातचीत में उन्होंने किसानों को होने वाली दिक्कतों को भी बड़े जोर से उठाया!बधानी ने सरकार से आग्रह किया कि लाल धान का समर्थन मूल्य घोषित किया जाय व रोपाई के समय नहरों का समुचित प्रबंधन, कृषि यंत्र, लाल धान की प्रसंसकरण यूनिट आदि की क्षेत्र में स्थापना होनी चाहिए, जिससे उत्पादकों को सुविधाएं मिल सके!
इस अवसर पर समूह की अध्यक्षा श्रीमती संगीता देवी, गोकल देवी,सोनम रावत, प्रमिला जयाडा, रीना कंडियाल, सामाजिक कार्यकर्ता जगजीवन बंधानी, बलबीर सिंह कंडियाल, अरविन्द ज्याडा और चैन सिंह आदि उपस्थित रहे l
