*उत्तरकाशी : वन विभाग के गस्ती दल ने अवैध रूप से परिवहन किये जा रहे देवदार के 49 नग किये जब्त, वाहन सीज, चालक फरार*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

 

अपर यमुना वन प्रभाग, बडकोट के अंतर्गत प्रभागीय वनाधिकारी अजय लिंगवाल के निर्देशन तथा उपप्रभागीय वनाधिकारी साधु लाल पलियाल के मार्गदर्शन में रवाई राजि में वन अपराधों की रोकथाम हेतु की जा रही नियमित रात्रि गस्त के दौरान बिगराडी बीट के क्षेत्रान्तर्गत गडोली पौटीं मोटर मार्ग पर रात्रि के समय गस्त के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सराडी के समीप गस्ती दल को गडोली से पौँटी पुल की तरफ एक पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। गस्ती दल द्वारा उक्त वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन चालक ने गस्ती दल को अपनी ओर आते देखकर वाहन को गस्ती दल से कुछ दूरी पर रोक कर वाहन को छोडकर अपने आप मौके से भाग गया। गस्ती दल द्वारा उक्त वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन देवदार प्रजाति की विभिन्न नाप की 49 नग दरवाजे, खिड़की एवं रोशनदान के पल्ले पाये गये जिनका बाजार मूल्य लगभग 1.00 लाख रूपए है तथा गस्ती दल द्वारा उक्त वाहन सहित अपने कब्जे ले लिया। वन क्षेत्रधिकारी आशीष नौटियाल द्वारा बताया गया है कि सम्बव्धित वाहन चालक के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की सुसंगत धाराओं वाद पंजीकृत कर सम्बन्धित वाहन को सीज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है गस्ती दल में जयवीर राणा वन दरोगा, सतीश रावत वन दरोगा, सन्दीप उनियाल वन बीट अधिकारी, अंकित राणा वन बीट अधिकारी, अजीत सिंह चौहान वन बीट अधिकारी, यशवन्त सिंह रावत बीट सहायक तथा राजवीर राजकीय वाहन चालक मौजुद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *