*आदर्श रामलीला समिति के दशहरा महोत्सव में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान*

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

उत्तरकाशी

श्री आदर्श रामलीला समिति, उत्तरकाशी की ओर से मंगलवार को दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय और मुख्य विकास अधिकारी जयभारत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान ने जनपदवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व सत्य की विजय और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देता है। यह पर्व समाज को बुराइयों का त्याग कर सदाचार और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *