जयप्रकाश बहुगुणा
*पुरोला/उत्तरकाशी*
ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशामुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस की अवैध नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पुरोला पुलिस की टीम द्वारा अवैध अफीम की खेती करने के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है ।मई 2025 में थाना पुरोला क्षेत्र के डामटा सिंगुणी गांव के चिंणाखेत तोक में कुछ लोगों द्वारा बिना लाइसेंस के अफीम की अवैध खेती करने पर थाना पुरोला पर 8/18 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। दौराने विवेचना/साक्ष्यों के आधार पर शूरवीर सिंह राणा नाम का एक व्यक्ति प्रकाश में आया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सम्भावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी तथा न्यायालय द्वारा भी गैर जमानती वारंट जारी किया गया था । पुरोला पुलिस टीम द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्त शूरवीर सिंह राणा को नौगांव-बडकोट रोड़ से गिरफ्तार किया गया है।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार- प्रभारी चौकी नौगांव, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार, कांस्टेबल प्रियांशु चौहान शामिल रहे!