*उत्तरकाशी : यूसीसी पोर्टल पर शत-प्रतिशत विवाह पंजीकरण हेतु अपर जिलाधिकारी ने ली वर्चुवल बैठक, दिए सख्त निर्देश*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

​अपर जिलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी (यूसीसी) मुक्ता मिश्र ने बुधवार को जिले में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत पोर्टल पर विवाह पंजीकरण की प्रगति की वीसी के माध्यम से समीक्षा की। बैठक के दौरान पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण न होने पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों के प्रति गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया यूसीसी पंजीकरण में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी और सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु जुटना होगा।
​लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिए उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के न्यून प्रगति वाले वार्डों व ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके तहत डोर टू डोर पहुंच सुनिश्चित करने और विशेष शिविर आयोजित कर दिनांक 27 फरवरी तक हर हाल में शत-प्रतिशत पंजीकरण पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की । साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी को तय समय सीमा के भीतर पूरी प्रक्रिया की प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।इस दौरान समस्त संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *