*उत्तरकाशी : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 06 मई को ब्रह्मखाल में लगेगा बहुउदयेशीय शिविर*

जयप्रकाश बहुगुणा 

*ब्रह्मखाल /उत्तरकाशी*

 

आमजन की समस्याओं के समाधान व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आगामी 06 मई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ब्रह्मखाल में एक बहुउदयेशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा!
ब्रह्मखाल, भंडारस्यूँ क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह भंडारी ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी से शिविर लगाने का आग्रह किया था, जिसे जिलाधिकारी ने स्वीकार कर शिविर की तिथि आगामी 06 अप्रैल को तय कर दी है!शिविर में जिलाधिकारी स्वयं भी उपस्थित रहेंगे!लक्ष्मण भंडारी ने उक्त शिविर आयोजन के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य का आभार ब्यक्त किया है!तथा क्षेत्रीय लोगों से शिविर में उपस्थित रहकर लाभ उठाने की अपील की है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *