*उत्तरकाशी ब्रेकिंग : गंभीर घायल गर्भवती महिला को हेली एम्बुलेंस से किया हायर सेंटर रेफर*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती एक घायल गर्भवती महिला को परिजनों के अनुरोध व चिकित्स्कों की सलाह पर गुरुवार को हेली एम्बुलेंस के माध्यम से देहरादून रेफर किया गया! जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती एक पेसेंट श्रीमती कविता पत्नी श्री जगमोहन, उम्र 29 वर्ष, निवासी-ग्राम मुखवाल गांव, पोस्ट ऑफिस खम्बाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल, हाल निवास डुंडा, उत्तरकाशी जो गर्भवती के साथ गम्भीर रूप से घायल होने के कारण चिकित्सकों द्वारा हेली एंबुलेंस के माध्यम से रेफर किए जाने की सलाह दी गई है, जिसके दृष्टिगत परिजनों द्वारा हेली एंबुलेंस का अनुरोध किया गया है अनुरोध क्रम में जिला प्रशासन द्वारा हैली की मांग कर उक्त महिला पेशेंट को एयर हेली एंबुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल देहरादून हेतु भेजा गया है।दूर दराज व दुर्गम क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं बीमारों व आपात स्थिति में हेली एम्बुलेंस सेवा हर समय कारगर साबित हो रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *