*उत्तरकाशी : सांसद की अध्यक्षता में हुई ‘दिशा’ की बैठक,नदारद अफसरों का स्पष्टीकरण तलब,तबादले के दिए निर्देश*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शुक्रवार को जिला सभागार में मा.सांसद टिहरी गढ़वाल माला राज्य लक्ष्मी शाह की अध्यक्षता में हुई।सांसद ने केंद्रीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में पीएमजीएसवाई एवं ब्रिडकुल के अधिशासी अभियंता उपस्थित नहीं होने पर सांसद ने गहरी नाराजगी व्यक्त

की। तथा दोनों विभागों के अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब करते हुए उनके तबादले के निर्देश दिए।

*स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और पोस्टमार्टम की मांग।*

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने नौगांव,बड़कोट और पुरोला में डॉक्टरों व सफाई कर्मियों की तैनाती एवं सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में मृतकों के पोस्टमार्टम की व्यवस्था सीएचसी चिन्यालीसौड़ एवं पुरोला में भी किए जाने का मुद्दा उठाया,ताकि तीमारदारों को परेशान न होना पड़े। सांसद ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सीएमओ को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए।दूरसंचार सेवाओं की समीक्षा करते हुए सांसद ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सीमांत और दुर्गम क्षेत्रों में स्थापित कई मोबाइल टावरों में नेटवर्क न आने को लेकर लगातार जनशिकायतें प्राप्त हो रही हैं,जिससे स्थानीय जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सांसद ने दूरसंचार विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का तत्काल संज्ञान लें और सभी बंद या प्रभावित टावरों को चालू कर नेटवर्क व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए सांसद ने जंगली जानवरों से फसलों को भारी नुकसान से बचाने के लिए विभाग को अन्य समन्वित प्रयासों के साथ-साथ खेतों की घेरबाड़ करने के निर्देश दिए।उद्यान विभाग की समीक्षा में जिले में बागवानी को बढ़ावा देने और काश्तकारों को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया। सांसद ने प्रमुख योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन की समीक्षा की और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से लक्ष्य पूरा करने को कहा। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना,राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीणऔर स्वच्छ भारत मिशन प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और मृदा स्वास्थ्य कार्ड,डिजिटल भारत भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना,एकीकृत विद्युत विकास योजना और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रर्बन मिशन,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,सर्व शिक्षा अभियान, समेकित बाल विकास योजना,मिड-डे मील, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा का क्रियान्वयन और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा की।

सांसद ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित करें और कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए।उन्होंने कहा विभाग और जनप्रतिनिधिगण जनहित के कार्यों को आपसी समन्वय के साथ करें। ताकि आमजनता को सरकार की योजनाओं का लाभ समयबद्धता से मिल सके।

बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत रमेश चौहान,डीएम प्रशांत आर्य, विधायक सुरेश चौहान,संजय डोभाल,दर्जा राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान,प्रताप पंवार,रामसुंदर नौटियाल,प्रमुख रणदीप परमार,ममता पंवार,निशिता शाह,रणबीर सिंह,रणदेव राणा,नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली,भूपेन्द्र सिंह चौहान,विनोद डोभाल,सदस्य मुकेश टम्टा,देशराज बिष्ट,आनंदी राणा,अध्यक्ष भाजपा नागेंद्र सिंह चौहान सहित एडीएम मुक्ता मिश्र,एसडीएम देवानंद शर्मा, जिला अर्थ संख्याधिकारी अतुल आनंद,डीएफओ डीपी बलूनी,सीएमओ बीएस रावत,सीएचओ डॉ. रजनीश सिंह एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *