यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डंफर दुर्घटनाग्रस्त चालक की मौत

उत्तरकाशी

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के जरडा़ खड्ड के पास डम्फर दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत। सूचना पर पहुंची नौगांव पुलिस ने शव को खाई से निकालकर सड़क पर लाया। पंचायतनामे की कार्रवाई जारी है।

नौगांव चौकी प्रभारी भुपेंद्र रावत से प्रात जानकारी के अनुसार शुक्रवार सायं करीब 5:30 पर यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर जरड़ा खड्ड के पास RKCPL कंपनी का डंफर संख्या (JK02CA0316) सड़क से नीचे खाई में जा गिरा।

हादसे में डंफर चालक हरजीत सिंह (49) पुत्र जगत निवासी ग्राम परिओट थाना/जिला डोडा जम्मू की मौके पर मृत्यु हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामे की कार्रवाई की जा रही है। उसके बाद शव को कंपनी के लोगों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *