जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
भारतीय जनता पार्टी उतरकाशी द्वारा पुण्यश्लोक लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर उनके जीवन और कार्यों पर आधारित एकदिवसीय संगोष्ठी जिलाध्यक्ष नगेंद्र चौहान की अध्यक्षता में आज भाजपा कार्यालय ज्ञानसू में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट,आदित्य चौहान,दायित्व धारी रामसुंदर नौटियाल ,पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, शामिल हुए।
वक्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर के दूरदर्शी शासन, समाज कल्याण, धार्मिक सहिष्णुता और महिला सशक्तिकरण में उनके उल्लेखनीय योगदान पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन कर एवं अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर माल्यार्पण से की गई।संगोष्ठी में बोलते हुए प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष एवं मुख्य वक्ता रुचि भट्ट ने कहा कि भारत की संस्कृति को आगे बढ़ाने और उसे सुरक्षित रखने में पुण्य श्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर ने अहम भूमिका निभाई। रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन सामाजिक न्याय और नारी सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण है।
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए आदित्य चौहान ने कहा उनके शासनकाल में जनकल्याण के अनेक कार्य हुए। कहा कि महारानी अहिल्याबाई के सुशासन और कर्त्तव्यपरायणता, सांस्कृतिक धरोहर और विरासत को कांग्रेस ने देश से छिपाने का काम किया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेतृत्व के प्रयासों से अब देश इन नायकों को स्मरण कर रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार रानी अहिल्याबाई की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा है।रानी अहिल्याबाई होलकर का जीवन और दर्शन आज भी देश के लिए पथप्रदर्शक है। जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों शॉल उड़ा कर स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पवन नौटियाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जयवीर चौहान, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, विजय संतरी, चंदन पंवार, पूनम रमोला, विजय बडोनी,शैलेंद्र कोहली, राजेन्द्र गंगाडी, गिरीश भट्ट, धीरेंद्र रावत, राजदीप परमार,संदीप रावत, शंभू प्रसाद भट्ट,महावीर नेगी सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी ,जिले के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।