*उत्तरकाशी ब्रेकिंग :- केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: लापता 08 लोगों में से दो शव बरामद, 06 अभी भी दुर्गम क्षेत्र में लापता , सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

जनपद उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर फंसे ट्रेकर्स एवं सपोर्टिंग स्टाफ को सुरक्षित निकालने के लिए एसडीआरएफ व निम उत्तराखंड पुलिस की टीमें लगातार सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।बुधवार को सर्च के दौरान टीम को दो शव बरामद हुए जिनमें एक महिला व एक पुरुष का है!जबकि छह लोग अभी भी लापता हैं!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ एवं निम की संयुक्त टीम के सेटेलाट फोन नम्बर के माध्यम से प्राप्त सूचना अनुसार आज मंगलवार को समय प्रातः लगभग 07:30 बजे से उक्त टीम द्वारा लापता लोकेशन सम्भावित क्षेत्रों में पुनः सर्च अभियान किया गया , सर्च अभियान में उक्त टीम द्वारा बताया गया है कि सर्चिग अभियान के दौरान एवलांच में दबे हुए एक महिला एवं एक पुरुष के शव बरामद हुए, जिन्हें सयुक्त टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। बरामद शवों की पहचान नही हो पायी है। आज का सर्च अभियान समय अपराहन लगभग 03:00 बजे समाप्त करने के उपरान्त उक्त टीम वापस बैस केम्प में आ गये है!बुधवार को पुनः सर्च अभियान शुरू किया जायेगा!

उल्लेखनीय है कि दिनांक 27 अक्टूबर को गंगोत्री से 07 ट्रेकर्स एवं 06 सपोर्टिंग स्टाफ सहित कुल 13 सदस्यीय दल केदारताल ट्रेक के लिए रवाना हुआ था। खराब मौसम, भारी बर्फबारी एवं ग्लेशियर के कारण मार्ग अवरुद्ध होने से दल निर्धारित समय पर वापस नहीं लौट सका।जिनमें से चार लोगों को पहले ही सुरक्षित रेसक्यू किया जा चुका है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *