
जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने विधायक निधि से खरीदी गईं सामूहिक उपयोग की सामग्री का अपनी विधानसभा क्षेत्र के 45 महिला मंगल दलों को वितरण किया!जनपद उत्तरकाशी स्थित “विकासखण्ड भटवाड़ी के रामलीला मैदान में आयोजित “महिला सम्मान समारोह” में प्रतिभाग करते हुए विधायक ने यह सामग्री वितरित की । इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह आयोजन हमारी मातृशक्ति के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक सशक्त माध्यम बना है।चुनाव के दौरान जो अपार जनसमर्थन और मातृशक्ति का आशीर्वाद मिला, उसी भावना के अनुरूप मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्रामसभा की महिला मंगल दलों को “विधायक निधि से एक लाख रूपये की सहायता राशि” प्रदान करने की घोषणा की थी।
“विधायक निधि से एक लाख की सहायता राशि” से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामसभा की महिला समूह को सम्मानित किया गया है । साथ ही जो ग्रामसभा की महिला समूह “विधायक निधि से एक लाख की सहायता राशि” से वंचित रहे है, उन्हें शीघ्र ही विधायक निधि या ग्रामसभा कार्य निर्माण के तहत सम्मानित किया जाएगा।विधायक ने कहा कि कई ग्रामसभाओं की महिला समूहों ने सार्वजनिक कार्यों के निर्माण, मंदिरों के सौंदर्यीकरण आदि के प्रस्ताव प्रस्तुत किए थे, जिन्हें तत्काल स्वीकृति देते हुए निधि उपलब्ध कराई गई।आगे चलकर अन्य ग्रामों की महिला समूहों ने रसोई एवं बर्तन सामग्री आदि की आवश्यकता जताई, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए “विकासखंड भटवाड़ी के 45 गांवों की महिला मंगल दलों” को सामग्री वितरण कर सम्मानित किया गया।इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी विजयप्रताप भंडारी , बी.डी.ओ. भटवाड़ी, भाजपा मंडल अध्यक्ष भटवाड़ी मनोजेन्द्र सिंह रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष भागीरथी राजेश राणा , पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, जिला मंत्री देशराज बिष्ट, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी विजयपाल मखलोगा, ज्येष्ठ प्रमुख मनोज रावत, प्रदेश प्रधान संगठन महामंत्री प्रताप रावत, पूर्व मंडल महामंत्री जगेन्द्र थलवान, पूर्व डीपीसी अरविंद नेगी, प्रधान पिलंग अतर राणा, मंडल मंत्री अविनाश रावत , लक्ष्मण पंवार , धर्मेंद्र पंवार, पुरण सिंह रावत, प्रधान भंगेली प्रवीन प्रज्ञान एवं भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता गण मौजूद रहे!