डा.निशंक के जन्मदिन पर लेखक गांव में साईं सृजन पटल पत्रिकाओं का सेट किया भेंट

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

देहरादून (थानों)।

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ.रमेश पोखरियाल निशंक के जन्मदिन के अवसर पर लेखक गांव में प्रो.के.एल.तलवाड़ ने अपनी पत्रिका के समस्त 11अंकों का सेट भेंट किया। डा.निशंक ने साईं सृजन पटल पत्रिका के निरंतर प्रकाशन पर संपादकीय टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रिका के प्रत्येक अंक में उत्तराखंड की समृद्ध विरासत और संस्कृति से जुड़े सारगर्भित लेख संकलित हैं। पत्रिका के संपादक प्रो.तलवाड़ ने डा.निशंक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अगस्त 2024 में साईं सृजन पटल के प्रवेशांक के मुखपृष्ठ पर निशंक जी का शुभकामना संदेश प्रकाशित हुआ था,जो उनके लिए अत्यंत शुभ रहा। पत्रिका के प्रकाशन को एक वर्ष पूरा होने जा रहा है और बारहवां अंक प्रकाशनाधीन है। पत्रिका में समय-समय पर लेखक गांव से जुड़े लेख प्रकाशित होते रहे हैं। पत्रिका के उप संपादक अंकित तिवारी द्वारा लिखित आलेखों में ‘ लेखक गांव की स्पर्श हिमालय संजीवनी वाटिका’ और ‘लेखक के नालंदा पुस्तकालय’ को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। लेखक गांव में ‘भारतीय भाषाओं की स्मृति और समृद्धि’ पर आयोजित गोष्ठी, डा.निशंक को मिले ‘द लिटरेचर लाॅरेट सम्मान’ और लेखक गांव में ‘संसदीय राजभाषा समिति के भ्रमण’ को भी सचित्र प्रकाशित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डा.निशंक का लेख ‘योग के माध्यम से एकजुट हो रहा विश्व’ पत्रिका के ग्यारहवें अंक का सर्वाधिक पाठकप्रिय लेख रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *