उत्तराखंड Express ब्यूरो
बागेश्वर
जनपद के विकासखंड गरुड़ में एक जनप्रतिनिधि ऐसा भी निर्वाचित हुआ है जो सभी लोगों के बीच कौतूहल का बिषय बना हुआ है!असल में यह अनोखा जनप्रतिनिधि अपनी छोटी हाइट की वजह से लोगों के बीच चर्चा का कारण बना है!
बागेश्वर जिले की गरुड़ ब्लॉक के गढ़खेत क्षेत्र पंचायत सदस्य पद से विजयी हुए लछू पहाड़ी ने।
वर्तमान में जहां चुनावी मुकाबले बड़े-बड़े वादों और संसाधनों के सहारे लड़े जाते हैं, वहीं लछू ने सीमित संसाधनों के साथ जनसेवा और ईमानदारी को अपना आधार बनाते हुए मतदाताओं के दिलों में जगह बनाई।