जयप्रकाश बहुगुणा
मोरी/उत्तरकाशी
जनपद के मोरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार देर रात को एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से वाहन सवार तीन लोग घायल हो गये, जबकि एक ब्यक्ति सुरक्षित है!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा मिली जानकारी के अनुसार राजस्व उप निरीक्षक भूटाणू द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार शनिवार को समय लगभग रात्रि 08:20 बजे तहसील मोरी अन्तर्गत पावली भूटाणू मोटर मार्ग पर एक वाहन संख्या-यू० के-07टी०बी०-8148 जो पावली से भूटाणू वापस आते समय स्थान पावली भूटाणू के बीच में उक्त वाहन अचानक अनियंत्रित होकर उपरी साइड पहाडी पर टक्कराने से दुर्घटना ग्रस्त हो गया था , उक्त वाहन में चालक सहित कुल चार लोग सवार थे। जिसमें तीन व्यक्ति सामान्य घायल हुये जिन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से पी०एच०सी० त्यूनी अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ उक्त सामान्य घायल व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है। एक व्यक्ति सुरक्षित था जो घटना स्थल से अपने गंतत्य हेतु चला गया!घायलों में श्रीमती देशदेवी पत्नी विजयपाल निवासी भूटाणु,जयपाल पुत्र कृपाल सिंह निवासी पावली व सनी पुत्र मोहनलाल (चालक )निवासी मैजीयानी शामिल है!