ईमानदारी : 35 हज़ार की नकदी व कागजात सहित पुलिस ने वापस लौटाया गंगोत्री धाम यात्रा पर आई महिला श्रद्धालु का पर्स

 

जयप्रकाश बहुगुणा /उत्तरकाशी

बीड़, महाराष्ट्र से चारधाम यात्रा पर आयी महिला श्रद्धालु श्रीमती मेघा रमाकांत धर्माधिकारी (54 वर्ष) द्वारा गत दिन को कोतवाली मनेरी पर सूचना दी गयी कि गंगोत्री धाम दर्शन करने के उपरांत वह वापस लौटते समय रास्ते में डबरानी पुल के पास देर सांय को एक रेस्टोरेंट में चाय पीने के लिए रुके थे, उनका पर्स रेस्टोरेंट मे छूट गया है। पर्स में 35 हज़ार की नकदी,आधार कार्ड, अन्य जरुरी कागजात व सामान रखा है। मनेरी पुलिस टीम द्वारा महिला तीर्थंयात्री के पर्स के सम्बन्ध में जानकारी जुटाते हुये, रेस्टोरेंट मालिक के पास से पर्स प्राप्त कर शनिवार को महिला श्रद्धालु मेघा रमाकांत को कोतवाली मनेरी पर बुलाकर खोये पर्स को नकदी, कागजात व सामान के साथ वापस लौटाया गया। श्रद्धालु द्वारा पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *