उत्तराखंड Express ब्यूरो
कर्णप्रयाग/चमोली
डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग (चमोली) मे भूगोल विभाग द्वारा प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ ) राम अवतार सिंह के संरक्षण मे एवं भूगोल विभाग प्रभारी डॉ आर सी भट्ट, डॉ बी सी एस नेगी , डॉ नेहा तिवारी पाण्डेय के दिशानिर्देशन मे शिक्षण सत्र -2025-26 के लिए विभागीय परिषद का गठन किया गया। भूगोल विभाग मे आयोजित बैठक मे बिभाग प्रभारी एंव प्राध्यापकों द्वारा विभागीय गतिविधियों के लिए कार्ययोजना भी बनायी गयी। जिसमे भूगोल विभाग द्वारा परिषद के अन्तर्गत आयोजित की जाने गतिविधयों मे भूगोल विषय के अन्तर्गत सेमिनार,कार्याशाला,विभिन्न प्रतियोगिताओ के आयोजन एंव व्याख्यान सिरीज आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गयी। साथ छात्र- छात्राओ के शैक्षणिक भ्रमण के लिए राज्य एंव राज्य से बाहर के भौगोलिक भ्रमण के रूपरेखा बनायी गयी। स्नातक एंव स्नातकोत्तर कक्षाओ मे प्रोजेक्ट वर्क लघुशोध कार्य, भूगोल स्नातक एंव स्नातकोत्तर कक्षाओं की आन्तरिक परीक्षा सम्पन्न करने पर भी चर्चा की गयी।
भूगोल परिषद द्वारा सर्वसम्मति से भूगोल परिषद के अध्यक्ष पद सचिन एम ए तृतीय सेमेस्टर,उपाध्यक्ष पद प्रियंका एम ए प्रथम सेमेस्टर, सचिव पद रोहनी बी ए पंचम सेमेस्टर, कोषाध्यक्ष पद पल्लवी पन्त को पदाधिकारी के रूप मे मनोनीत किया गया। कक्षा प्रतिनिधि के रूप मे यशवन्त सिंह, सुनैना, अभिषेक , शशि , ताजवीर, प्रिया खण्डूडी , हिमांशु कुमार, स्वेता, को चुना गया जो अपनी अपनी कक्षाओं का प्रतिनिधित्व करेगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर(डॉ) राम अवतार सिंह ने कहा कि परिषद गठन से विषय मे होने वाली नयी तकनीकी एंव शोध कार्यो की जानकारी प्राप्त होती है। छात्र एंव छात्राओ को अपनी शैक्षणिक गतिविधियों के साथ- साथ विभागीय प्रतियोगिताओ एंव अन्य गतिविधियों मे बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे छात्र एंव छात्राओ को अपने विषय की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती है। विभाग प्रभारी डॉ आर सी भट्ट ने परिषद गठन के लिए विभाग के सभी प्राध्यापक का धन्यवाद किया और छात्र एंव छात्राओ के उन्नयन एंव विकास के लिए शुभकामनाएं दी।