जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
वर्ल्ड सॉइल डे ( विश्व मृदा दिवस) कृषक जागरूकता कार्यक्रम पर आज मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला डांग में जनपद स्तरीय कृषक भूषण पुरस्कार, विकास खडं स्तर पर प्रगतिशील कृषकों को किसान श्री प्रमाण पत्र ,मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल कटाई हेतु डांगरी वितरण, मत्स्य, बागवानी के क्षेत्र में प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया l
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित सभी किसानों को सम्बोधित करते हुये बताया कि यहां के वातावरण की शुद्ध जलवायु प्राकृतिक धरोहर कृषि, बागवानी खेती करने हेतु बेहद ही अनुकूल है l आजीविका संवर्धन हेतु कृषक विभिन्न विभागों से विकास परख योजनाओं का लाभ प्रदान करें l उन्होंने कृषकों को प्राकृतिक खेती हेतु प्रोत्साहित किया l साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने कृषकों को मृदा नमूना एकत्रीकरण विधि मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दी गयी संस्तुतियों के आधार पर उर्वरकों के प्रयोग हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की l वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला व परिसर में कृषि से सम्बंधित स्टॉल का भी निरीक्षण किया l
तत्पश्चात उन्होंने सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन प्रोग्राम फॉर एक्सटेंशन रिफॉर्मस आतमा योजना अंन्तर्गत कृषि विभाग के उत्कृष्ट कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र वितरण किये l
कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य नीतिश कुमार, सहायक निदेशक डेरी विकास पीयूष आर्य सहित जनप्रतिनिधिगण व कृषक उपस्थित रहे l