हूंण नाग देवता से ग्रामीणों संग ध्याणियों ने मांगी मन्नतें,ग्राम पंचायत मुसड़गांव में हूंण नाग देवता प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ संपंन

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

उत्तरकाशी

,डुंडा ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुसड़गांव धनारी में नव निर्मित हूंण नाग देवता मंदिर की मूर्ति स्थापना व वास्तु पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है, जहां अनेकों देवी देवता निवास करते हैं। लेकिन नागराजा देवता व हूंण नाग देवता परछाधारी देवता है। उन्होंने ग्रामीणों को भव्य मंदिर निर्माण की बधाई दी और आस्था व विश्वास का संगम बताया। वहीं ग्रामीणों की मांग पर ग्राम सभा के विकास के लिए हर संभव मदद का भरोषा दिया।
बता दें कि धनारी क्षेत्र व ग्राम पंचायत मुसड़गांव में आराध्य देव हूंण नाग देवता के नव निर्मित मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा, वास्तुपूजन व मूर्ति स्थापना कार्यक्रम बुधवार को संपंन हो गया। इस मौके पर सभी ग्रामीणों, गांव की ध्याणियों एवं क्षेत्र भर से आये लोगों ने हूंण नाग, ग्राम ईष्ट नागराजा देवता व अन्य आवाहित देवी देवताओं की पूजा अर्चना की और हवन पूजन कर उनसे अपनी कुशलता की मन्नते मांगी। इस मौके पर गांव की ध्याणियों ने भी रासो नृत्य किया। वहीं समिति की ओर से इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान, प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, पूर्व जिपं पवन नौटियाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख गिरीश भट्ट भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सभी ग्रामीणों को भव्य मंदिर निर्माण की बधाई दी और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति से रूबरू होने के साथ ही एक दूसरे को मेल मिलाप करने का अवसर मिलता है। कहा कि यह श्रद्धा,आस्था व विश्वास का अनूठा संगम है।
इस मौके पर ग्राम प्रधान समोद्री देवी, सूर्य मणि नौटियाल, रमेश भट्ट, शंभू प्रसाद, महेश भट्ट, चंद्र शेखर नौटियाल, सेवा निवृत नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र नौटियाल, पुरूषोतम दत्त, जगदीश प्रसाद, प्रेम सागर, हर्षमणि, लक्ष्मी प्रसाद, पूर्णानंद, विरेन्द्र, द्रवेश्वर,महेश भट्ट, सुरेन्द्र नौटियाल, राम संजीवन, लोकेन्द्र भट्ट,अरूण प्रकाश,संजीव नयन, हरिशंकर, विरेन्द्र नौटियाल, इंदु प्रकाश सहित ध्याणियां शशि देवी, विमला देवी, सुलोचना, ममता, कविता, सविता,आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *