यमुनोत्री घाटी में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड

सप्त ऋषि कुंड, बंदरपूंछ और गरुड़ गंगा टॉप पर हुई बर्फबारी; लोगों ने निकाले गर्म कपड़े

उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो
बड़कोट

यमुनोत्री धाम समेत पूरी यमुना घाटी में शनिवार सुबह से मौसम ने करवट ले ली। क्षेत्र में लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी से ठंड का असर बढ़ गया है। ठंड बढ़ने के साथ ही लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

उच्च हिमालयी क्षेत्र सप्त ऋषि कुंड, बंदरपूंछ और गरुड़ गंगा टॉप में बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने और निचले क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से यमुनोत्री धाम समेत आसपास के इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है।

यमुनोत्री धाम में मां यमुना के पुजारी गिरीश उनियाल ने बताया कि धाम क्षेत्र में सुबह से बारिश हो रही है। वहीं आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते मौसम काफी ठंडा हो गया है। उन्होंने बताया कि मौसम में आए बदलाव का असर धाम क्षेत्र में साफ दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *