छात्रसंघ चुनाव: महाविद्यालय बड़कोट में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में

 

उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो
बड़कोट

राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में छात्रसंघ निर्वाचन सत्र 2026-27 को लेकर नामांकन वापसी की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत कुछ प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए, जिसके बाद विभिन्न पदों पर चुनावी मुकाबले की तस्वीर और अधिक स्पष्ट हो गई है।

महाविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी नामांकन वापसी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ऋषभ सिंह पंवार तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के प्रत्याशी अनुज रावत ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

नामांकन वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर आदर्श शाह, सक्षम मेहरा और सौरभ मैदान में हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अभिनय मिजवाण, नमन पंवार और प्रिया प्रत्याशी हैं।

कोषाध्यक्ष पद छात्राओं के लिए आरक्षित है, जिस पर दिया राणा और सलोनी गुलेरिया आमने सामने हैं। सचिव पद पर आयुष मालियान, तानिया और धर्ममणी प्रत्याशी हैं। सह-सचिव पद पर श्वेता, शीतल और सरस्वती प्रत्याशी हैं।

इसी तरह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UGR) पद पर अभिषेक कुमार, खुशबू और सिद्धान्त रावत चुनाव मैदान में हैं। सचिव पद का एक नामांकन विगत वर्ष में शैक्षणिक अवरोध के कारण अवैध पाए जाने के कारण नामांकन निरस्त किया गया है।

महाविद्यालय की ओर से जारी सूची में सचिव पद के प्रत्याशी आयुष सिंह रावत का नामांकन अवैध पाए जाने की बात भी सामने आई है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी नामांकन वापसी और नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब छात्रसंघ चुनाव में मैदान में रह गए प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होना है। चुनाव को लेकर महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *