*उत्तरकाशी : नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई जारी, पुलिस ने 2 स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार, ₹2.7 लाख की स्मैक बरामद*

 

जयप्रकाश बहुगुणा

पुरोला /उत्तरकाशी

चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय रूप से चेकिंग अभियान चला रही है। *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में यात्रा मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं नशा तस्करों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, श्री चंचल शर्मा* के पर्यवेक्षण एवं *थानाध्यक्ष पुरोला श्री दीपक कठैत* के नेतृत्व में पुरोला पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है।

कल 20 मई 2026 की रात्रि को विकासनगर-बड़कोट मोटर मार्ग स्थित नौगांव सौली बैण्ड के पास चेकिंग के दौरान *पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल संख्या UK 07HD 76319 (बुलेट) पर सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 8.91 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।*

अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुरोला में *NDPS Act की धारा 8/21/60* के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है तथा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

*गिरफ्तार अभियुक्त:*
1- रमेश सिंह राणा पुत्र अर्जुन सिंह राणा, निवासी ग्राम फिताड़ी, थाना मोरी, उत्तरकाशी(27 वर्ष)
2- लाखन सिंह रावत पुत्र अमीन सिंह रावत, निवासी ग्राम लिवाड़ी, थाना मोरी, उत्तरकाशी(27 वर्ष)।

*पुलिस टीम:*
• उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत, प्रभारी चौकी नौगांव
• मुख्य आरक्षी विरेन्द्र सिंह
• मुख्य आरक्षी राजेन्द्र कुमार

*नशे व मादक पदार्थों के खिलाफ वर्ष 2026 में उत्तरकाशी पुलिस की अब तक की कार्रवाई का विवरण:*
✔️ NDPS एक्ट के 18 मामलों में 22 तस्कर गिरफ्तार
✔️ 8 किलो से अधिक चरस बरामद
✔️ 41.41 ग्राम स्मैक बरामद
✔️ 4 तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
✔️ अवैध अफीम खेती पर 31 भू-स्वामियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज
✔️आबकारी के 5 मामलों मे 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *