उत्तराखंड Express ब्यूरो
देहरादून
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। उन्होंने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत के चिलियानौला में मल्टी स्टोरी पार्किंग के ऊपर सामुदायिक भवन का निर्माण हेतु ₹2.90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग के विधानसभा क्षेत्र केदारनाथ के अन्तर्गत ईष्ट देवी राजराजेश्वरी तालतोली के मंदिर का सौन्दर्यीकरण हेतु ₹20 लाख, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के कालीगूंठ पूर्णागिरी के विभिन्न स्थलों का सौन्दर्यीकरण हेतु ₹66.74 लाख तथा जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट हेतु धर्मस्व विभाग के अर्न्तगत मंदिरों के सौन्दर्यीकरण हेतु ₹2.40 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली में वर्ष 2026-27 में आयी प्राकृतिक आपदा से 16 मृत व्यक्तियों के आश्रितों को अनुमन्य राहत राशि ₹16.00 लाख तथा जनपद उत्तरकाशी के तहसील चिन्यालीसौड़ में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से 38 प्रभावित परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र किराये के भवन में रखे जाने का प्रतिमाह ₹4000 की दर से 03 माह का भुगतान हेतु ₹4.56 लाख की धनराशि स्वीकृत किया गया है।
मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायतों को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सेक्टर के अन्तर्गत पंचायत भवन निर्माण हेतु अनुमन्य धनराशि ₹10 लाख को बढ़ाकर ₹20 लाख का अनुमोदन किया है। इसका भी शासनादेश जारी किया गया है।