जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
शासन के निर्देशानुसार जनपद में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में समस्त विकासखंडों में *‘सेवा सेतु अभियान’* के तहत बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
*दिनांक 22 सितंबर 2026 को बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन विकासखण्ड परिसर भटवाड़ी में आयाेजित होगा।*
जनपद में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक संचालित किए जा रहे विशेष ‘सेवा संकल्प अभियान’ का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।
बहुउद्देशीय शिविर में नागरिकों को निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वास्थ्य जांच की सुविधा सहित दिव्यांग प्रमाण पत्र कैंप, आधार कार्ड कैंप सेवाएं उपलब्ध कराई जाएग!