उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो
उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जनपद के माध्यमिक शिक्षा विभाग के इतिहास में पहली बार माध्यमिक (शिक्षा) विद्यालयों से अंडर-17 बालिका क्रिकेट टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रही है।
जनपद की बालिका क्रिकेट टीम नैनीताल जिले के रामनगर में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।
यह टीम, टीम प्रभारी सोनम नेगी, व्यायाम शिक्षिका राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ के नेतृत्व में टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
जिला अध्यक्ष एवं जिला खेल समन्वयक माध्यमिक शिक्षा अवतार चौहान ने इसकी जानकारी देते हुए इसे जनपद के लिए गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि माध्यमिक विद्यालयों से बालिका क्रिकेट टीम का पहली बार राज्य स्तर तक पहुंचना जिले की खेल प्रतिभाओं के लिए उत्साहजनक उपलब्धि है। उन्होंने इस टीम को शुभकामनाएं दी है।
