*गुलदार का आतंक: देर शाम को सात वर्षीय बालिका को बनाया निवाला, शव बरामद; ग्रामीणों में भारी आक्रोश*

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो

पौड़ी गढ़वाल

पहाड़ो में वन्यजीव -मानव संघर्ष कम नहीं हो पा रहा है, घर हो या गौशाला, खेत हो या जंगल यहां का वासिन्दा अपने को जंगली जानवरों के हमलों से बचाने को हर समय संघर्ष करने को मजबूर हो रहा है, मंगलवार देर शाम को एक दर्दनाक घटना पौड़ी जनपद में सामने आई है!जिला मुख्यालय पौड़ी शहर से सटे खांडूसैंण क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक सात वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शाम करीब 6 ,30 बजे के बीच की बताई जा रही है। घटना के बाद बालिका का शव बरामद कर लिया गया है।
इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश बना हुआ है। ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *