*पूर्व विधायक पर पत्थरों, लाठी -डंडो से हमला कर बेरहमी से मार डाला*

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

शिमला /भरतपुर

राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रशर प्लांट को लेकर उपजे विवाद ने बेहद खौफनाक मोड़ ले लिया, जहाँ हमलाव.रों ने पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना को बेरह.मी से मौ.त के घाट उतार दिया। मृ.तक अतर सिंह भड़ाना हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले की IAS अधिकारी और उपायुक्त (DC) किरण भड़ाना के पिता थे। वह राजस्थान की बयाना विधानसभा सीट से विधायक रह चुके थे और गुर्जर समाज के एक प्रमुख नेता के रूप में जाने जाते थे।

मिली जानकारी के अनुसार, भरतपुर के भौंडा गांव में स्थित एक क्रशर प्लांट को लेकर ग्रामीणों के बीच हिंस.क विवाद हो गया था। इसी दौरान लगभग 70 से 80 लोगों के समूह ने पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना और उनके साथियों पर लाठी-डंडों तथा पत्थरों से ताबड़तोड़ हम.ला बोल दिया।

इस हम.ले में वह गंभीर रूप से घाय.ल हो गए। उन्हें तुरंत पास के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ स्थिति चिंताजनक होने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान देर रात उन्होंने द.म तोड़ दिया। इस वारदात के बाद से इलाके में तना.व व्याप्त है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस दुखद खबर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। CM सुक्खू ने कहा कि लाहौल-स्पीति की उपायुक्त किरण भड़ाना के पिता एवं पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और इस अपार दुख की घड़ी में परिवार को संबल देने की प्रार्थना की।

 

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *