बीएसएनएल टावर बना शोपीस, 11 गांवों में नेटवर्क ठप, ऑनलाइन पढ़ाई और विकास कार्य प्रभावित
नौगांव (उत्तरकाशी)
नौगांव के खाटल क्षेत्र में बीएसएनएल की बदहाल कनेक्टिविटी से ग्रामीण परेशान हैं। देवल में लगा टावर अधिकांश समय बंद रहता है और चालू होने पर भी बेहद धीमा नेटवर्क मिलने से फोन तक करना मुश्किल है।
नेटवर्क के अभाव में ऑनलाइन पढ़ाई, ग्राम पंचायतों के विकास कार्य और जरूरी दैनिक काम प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो बीएसएनएल कार्यालय का घेराव किया जाएगा।