बिजली कटौती से मोरी में जनजीवन प्रभावित, 125 गांवों के ग्रामीण परेशान
मोरी (उत्तरकाशी)
मोरी विकासखंड मुख्यालय में दिनभर बिजली कटौती से व्यापारी ही नहीं, दूरदराज के 125 गांवों से आने वाले ग्रामीण भी परेशान हैं।
विद्युत आपूर्ति बाधित होने से जाति, स्थायी, आधार अपडेट और खाता-खतौनी जैसे जरूरी दस्तावेज नहीं बन पा रहे हैं। 15 से 25 किलोमीटर का सफर तय कर मुख्यालय पहुंचने वाले ग्रामीणों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। विद्युत विभाग के अनुसार 33 केवी लाइन समेत अन्य लाइनों पर कार्य चलने के कारण दिन में आपूर्ति बाधित हो रही है।