*हादसा : दिवार निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के उपर मलवा गिरने से दो की मौत, एक घायल*

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

नैनीताल

नैनीताल के मेहरागांव में देर रात निर्माण कार्य के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. दीवार बनाने में जुटे मजदूरों के ऊपर अचानक पहाड़ी से मलबा आ गिरा. हादसे में नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया. घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने हंगामा किया. पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जा रही है!

नैनीताल के मेहर गांव में निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण दो मजदूरों की जान चली गई. देर रात हुए इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हादसे में नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया. घटना ने निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *