उत्तराखंड Express ब्यूरो
देहरादून /श्रीनगर
उत्तराखंड के बहुचर्चित LUCC चिटफंड घोटाले में सीबीआई ने 5 आरोपियों को देश के अलग-अलग हिस्सों से किया गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपियों में राजेंद्र सिंह बिष्ट, तरुण कुमार मौर्य, गौरव रोहिल्ला और ममता भंडारी शामिल हैं।
बताया गया है कि Central Bureau of Investigation ने यह मामला 26 नवंबर 2025 को दर्ज किया था, जिसके बाद जांच में सामने आया कि LUCC के जरिए उत्तराखंड में करीब 1 लाख निवेशकों से लगभग 800 करोड़ रुपये जमा कराए गए। इनमें से 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी होने का अनुमान है।
मामले का मुख्य आरोपी समीर अग्रवाल और उसकी पत्नी सानिया अग्रवाल विदेश फरार बताए जा रहे हैं। सीबीआई ने दोनों के खिलाफ नोटिस और सर्कुलर जारी किए हैं।
जांच में आरोपियों द्वारा ठगी की रकम से खरीदी गई कई संपत्तियों का भी खुलासा हुआ है। सीबीआई ने इन संपत्तियों को फ्रीज करने के लिए उत्तराखंड सरकार के वित्त सचिव को जानकारी भेजी है, ताकि पीड़ित निवेशकों को राहत दिलाई जा सके।
फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।