*उत्तरकाशी : वन विभाग की गस्ती टीम ने एक वाहन से पकड़े आठ देवदार के आठ स्लीपर, वाहन सीज, चालक फरार*

जयप्रकाश बहुगुणा 

बड़कोट /उत्तरकाशी

अपर यमुना प्रभाग में प्रभागीय वनाधिकारी रविंद्र पुंडीर के निर्देशन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के के तहत गत रात्रि लगभग 8:30 बजे वन विभाग के गश्त टीम द्वारा संदिग्ध वाहन , वाहन संख्या UK07 CB 9288को बिशाड़ गांव मोटरमार्ग पर चेकिंग के लिए रोका तो वाहन चालक वाहन को रोक कर मैके से फरार हो गया । वन विभाग की टीम द्वारा वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में देवदार के 08 स्लीपर मिली।
वन क्षेत्राधिकारी रवाई शेखर सिंह राणा ने बताया कि अभियुक्त वाहन चालक के खिलाफ वन अधिनियम के सुसंगत धाराओं में वन अपराध पंजीकृत किया गया है तथा वाहन को प्रकाष्ठ सहित विभागीय कब्जे लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
वन विभाग की टीम मे वन दरोगा हरिमोहन राणा , अमीन चौहान, यशवीर,वन बीट अधिकारी सुरेंद्र चौहान ,अजीत चौहान , संदीप वाहन चालक राजवीर व अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *