उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो
यमुनोत्री (उत्तरकाशी)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी सहित 12 सदस्यीय दल ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की।
सूत्रों के अनुसार यह पूरा दौरा बेहद गोपनीय और सादगीपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। दल में गांधीनगर की मेयर मीरा पटेल भी शामिल रहीं। सभी सदस्यों ने यमुनोत्री धाम में पहुंचकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा अर्चना की।
यमुनोत्री मंदिर में पुरोहित सुरेश उनियाल ने विधिवत विशेष पूजा करवाई। पूजा संपन्न होने के बाद यमुनोत्री मंदिर समिति की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गए।
इस दौरान पुरोहित सुरेश उनियाल ने आगंतुक दल को धाम में मौजूद व्यवस्थागत समस्याओं से भी अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा इंतजामों की कमी, घाटों की उचित सुविधाओं के अभाव तथा जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर आने वाली कठिनाइयों की ओर ध्यान दिलाया।
इसके साथ ही यमुनोत्री धाम के लिए वर्षों से लंबित रोपवे परियोजना का मुद्दा भी उठाया गया और बताया गया कि यह योजना अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है।