उत्तराखंड Express ब्यूरो
*सोनप्रयाग /रुद्रप्रयाग*
चारधाम पैदल यात्रा मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक 23 वर्षीय घोड़ा संचालक की दर्दनाक मौत हो गई!प्राप्त जानकारी के अनुसार केदारनाथ पैदल मार्ग के चिरवासा में चट्टान से पत्थर गिरने से 23 वर्षीय घोडा हांकर देवेश ग्राम बड़ासू रुद्रप्रयाग की दर्दनाक मौत हो गई , जबकि घुड़सवार तीर्थ यात्री के पैर पर हल्की चोट आई है, जिसको प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीकुंड मे उपचार दिया गया !घोड़ा संचालक की मौत से घर में कोहराम मच गया है तथा गांव में मातम पसरा है!