उत्तराखंड Express ब्यूरो
धनौल्टी/टिहरी गढ़वाल
जनपद टिहरी गढ़वाल के कण्डीसौड़ तहसील के सांकरी गांव निवासी दार्जिलिंग में सेना में तैनात अग्नीवीर सूरज भट्ट डूयूटी पर लौटते वक्त रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया. जिसकी गुमशुदगी सूरज भट्ट के परिजनों ने छाम थाने में दर्ज करवाई है. अग्नीवीर सूरज भट्ट की गुमशुददी के बाद से ही परिजन परेशान हैं.
सूरज के पिता सोहनलाल भट्ट ने बताया उनके बेटे सूरज ने अग्निवीर में भर्ती होकर अप्रैल 2024 को नियुक्ति स्थल दार्जिलिंग में ज्वाइन किया. जिसके बाद उनका बेटा 12 जून 2026 की शाम को दार्जिलिंग ड्यूटी से घर पहुंचा. 16 जून को सूरज घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से चला गया. जिसके कुछ दिन बाद उसका फोन स्विच आफ आने लगा. उन्होंने उसकी दार्जिलिंग स्थित सैन्य यूनिट से सम्पर्क किया गया तो पता चला कि वह वहां नहीं पहुंचा. उसके बाद सूरज के पिता ने दिल्ली के एक होटल में नौकरी कर रहे अपने बड़े बेटे को यह बात बताई. काफी खोजबीन करने के बाद सूरज का अभी तक कुछ पता नहीं चला. इसके बाद सूरज के पिता ने 27 जून को थाना छाम में गुमशुदगी दर्ज करवाई.
थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया सूरज भट्ट के पिता तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई है. पुलिस ने सूरज के तैनाती स्थल दार्जिलिंग से जानकारी ली है. उन्होंने दार्जिलिंग से सूरज के बिना बताये चलें जाने की बात कही है. उसके बाद से सूरज अभी तक वहां नहीं पहुंचा है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है. सूरज की आखिरी लोकेशन को भी ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है.
टिहरी पुलिस अग्निवीर जवान सूरज की खोजबीन के लिए पूरे जोर शोर से जुटी हुई है. जगह जगह सूरज की गुमशुदगी के इश्तिहार लगा दिये गये हैं. उससे जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने अपने तंत्र को एक्टिव कर दिया है. थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने कहा ने इस मामले में एक्टिव होकर काम कर रहे हैं. जल्द ही सूरज भट्ट का पता चल जाएगा।