*उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2026 :- एक सप्ताह में 75 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए श्री गंगोत्री और श्री यमुनोत्री धाम में दर्शन*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

उत्तरकाशी

श्री यमुनोत्री और श्री गंगोत्री धाम यात्रा का सुगम एवं सुव्यवस्थित संचालन जारी है। चारधाम यात्रा के इन दोनों पावन धामों में दर्शनार्थ तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। 25 अप्रैल 2026 तक दोनों धामों में 75924 तीर्थयात्री दर्शन हेतु पहुँच चुके हैं। आज कुल 11731 तीर्थयात्री (यमुनोत्री में 6316 और गंगोत्री में 5415) धामों में दर्शन के लिए पहुंचे। आज 1304 वाहनों (यमुनोत्री हेतु 658 और गंगोत्री हेतु 646) ने धामों की ओर प्रस्थान किया। अब तक कुल 7929 वाहन इस यात्रा का हिस्सा बन चुके हैं। यात्रा के दौरान आज 3348 यात्रियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई जबकि 451 यात्रियों का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। यात्रा की शुरुवात से अब तक कुल 21567 यात्रियों की स्क्रीनिंग और 3224 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर उपलब्ध सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन सहित सभी जरूरी सेवाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है। यात्रा का सुगम सुरक्षित एवम् सुव्यवस्थित संचालन प्रशासन की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *