*उत्तरकाशी : सीओ बडकोट द्वारा यमुनोत्री पैदल मार्ग पर पुलिस ड्यूटी एवं यात्रा व्यवस्थाओं का लिया गया फीडबैक*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट / उत्तरकाशी*

चारधाम यात्रा- 2026 के दौरान प्रतिदिन हजारों की तादाद में श्रद्धालु श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पर दर्शन को पधार रहें है। तीर्थयात्रियों की सरल, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस के जवान लगातार मुस्तैद है। पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार फील्ड में व्यवस्थाओं को वॉच किया जा रहा है।

पुलिस उपाधीक्षक बडकोट, चंचल शर्मा द्वारा शनिवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर पुलिस ड्यूटियों को चैक कर ड्यूटिरत पुलिस जवानों की हौसला-अफजाई की गयी, पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों का मनोबल बढाते हुये सभी को पैदल मार्ग व विपरीत भौगोलिक परस्थितियों के बीच सावधानीपूर्वक ड्यूटी करने तथा घोडा-खच्चर व डण्डी-कण्डी तथा भीड को नियंत्रित तरीके से संचालित करने की हिदायत दी गयी । उनके द्वारा श्रद्धालुओं से यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लेते हुये व्यस्थाओं को बनाने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *