*अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनएचएम ने नौगांव व पुरोला चिकित्सालयों का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय के दिशा-निर्देशन में मंगलवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन एच एम डॉ. बी.एस. पांगती द्वारा उपजिला चिकित्सालय पुरोला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालयों में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया।

भ्रमण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी/पी सी पी एन डी टी नोडल/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण, टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता एवं संचालन की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने पी सी पी एन डी टी अधिनियम के अंतर्गत अल्ट्रासाउंड सेंटर में आवश्यक दस्तावेजों एवं उपकरणों के रखरखाव हेतु संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर एवं सुचारू बनाए रखने तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही ब्लॉक पुरोला में निर्माणाधीन चिकित्सालय भवन का भी निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कार्य की गुणवत्ता के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सालयों में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से भी मुलाकात की तथा उनसे चिकित्सालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं उपचार व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से यह भी जाना कि उन्हें निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं, जांच एवं उपचार का लाभ समय पर मिल रहा है अथवा नहीं। मरीजों एवं उनके परिजनों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर राकेश उनियाल, गिरीश व्यास, सीमा अग्रवाल सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *