उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो
बड़कोट
नगर पालिका परिषद बड़कोट में शासन द्वारा मनोनीत तीन सभासदों प्रवीन रावत, नीरज चौहान और मीनाक्षी रौंटा ने गुरुवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उपजिलाधिकारी बृजेश तिवारी ने नगर पालिका सभागार में आयोजित समारोह में तीनों नव मनोनीत सभासदों को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के बाद नवमनोनीत सभासदों ने नगर के समग्र विकास, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा पालिका के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने तीनों सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे जनअपेक्षाओं पर खरा उतरने की उम्मीद जताई।
समारोह में अधिशासी अधिकारी सुश्री शिवानी रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत, नौगांव व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष सोबन राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष अतोल रावत, शैलेन्द्र सिंह, प्रताप रावत, परशुराम जगूड़ी, बिरेंद्र सिंह, आनंद सिंह, जयवीर सिंह, जयप्रकाश रावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपेंद्र सिंह ने किया।