*उत्तरकाशी : चोरी की घटना का मात्र 08 घंटे के भीतर सफल अनावरण, एक अभियुक्त गिरफ्तार, ₹72 हजार नकद व चोरी की रकम से खरीदा गया iPhone बरामद*

 

*जयप्रकाश बहुगुणा*

*उत्तरकाशी*

जनपद में चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं के त्वरित अनावरण हेतु *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी की एक घटना का मात्र 08 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से ₹72,000 की नकदी तथा चोरी की रकम से खरीदा गया iPhone 13 Pro बरामद किया गया है।

दिनांक 15 सितम्बर 2026 को एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर लिखित तहरीर दी गई। तहरीर में बताया गया कि उनकी जनपद मुख्यालय स्थित परचून की दुकान है। दिनांक 12 सितम्बर 2026 की रात्रि को दुकान बंद करने के पश्चात वह दुकान की नकदी लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक युवक द्वारा उन्हें बातों में उलझाकर उनके बैग से ₹2 लाख की नकदी चोरी कर ली गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली उत्तरकाशी में *अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अभियोग पंजीकृत* किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* द्वारा चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई।

*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण एवं *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी, श्री दिनेश कुमार* के नेतृत्व में *पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से सुरागरसी-पतारसी करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई गई। अथक प्रयासों एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप मात्र 08 घंटे के भीतर चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त शिवम डबराल को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की रकम में से ₹72,000 नकद तथा चोरी के पैसों से खरीदा गया iPhone 13 Pro बरामद किया गया।* मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* शिवम डबराल पुत्र रोशन लाल डबराल, निवासी भैरव चौक, उत्तरकाशी(21 वर्ष)।
*बरामदगी-* ₹72,000/- नकद , एक iPhone 13 Pro(कीमत करीब ₹75,000)
*पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 संगीता नौटियाल
2. कानि0 दीपक चौहान
3. कानि0 सुनील मैठाणी
4. कानि0 काशीष भट्ट (एसओजी)
5. कानि0 नीरज रावत (एसओजी)
6. म0कानि0 पूजा कलूडा (सीसीटीवी कंट्रोल रूम)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *